Breaking News

मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में राजस्व विभाग के अच्छे कामों में सबसे अव्वल : राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

राजस्व मंत्री ने इछावर जनपद के ग्राम सेमलीजदीद एवं कुंडी में 32.50 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर। इछावर जनपद के ग्राम पंचायत सेमली जदीद के गांव मोहनपुर नौआबाद में विभिन विकास कार्यों का मंत्री जी ने किया लोकार्पण।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम सेमलीजदीद में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख रुपये लागत की पुलिया, एक लाख रुपये लागत के चबुतरा निर्माण कार्य एवं 04 लाख रुपये लागत के मुरमीकरण कार्य का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम कुडी में होने वाले पुलिया निर्माण कार्य एवं 02.50 लाख रुपये लागत के चबुतरा निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा की हिंदुस्तान में राजस्व विभाग में सबसे अच्छे कार्यों में यदि कोई राज्य है, तो वह मध्य प्रदेश है। मध्य प्रदेश का नाम रोशन पूरे हिंदुस्तान में हो रहा है।यह है हिंदुस्तान मे सम्मान, यह सम्मान आपका है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, श्रीमती रेखा बाई जगदीश पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत इछावर, श्रीमती नीलु शंकर जयसवाल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत, इछावर मा.श्रीमती सुषमा एलम परमार जनपद सदस्य जनपद पंचायत इछावर श्रीमती राजामुन्नी जगदीश प्रसाद सरपंच ग्राम पंचायत सेमलीजदीद,सीईओ शिवानी मिश्रा जनपद इछावर,तहसीलदार ऋतु भार्गव, सीबीएमओ अंकित चांडक सिविल अस्पताल इछावर सभी आला अधिकारी गण मौजुद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …