Breaking News

शार्ट सर्किट से लगी आग….किराना दुकान जलकर ख़ाक..

लाखों का सामान जलकर ख़ाक
समय पर नही पहुंची फायर ब्रिगेड…

सीहोर/इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। गुरुवार रात्रि लगभग 8 बजे इछावर तहसील मुख्यालय से क़रीब 12 किलोमीटर दूर स्थित खेजडा गांव में किराने की दुकान में लगी आग। घटना के समय दुकान में मुन्ना लाल विश्वकर्मा और उनकी बेटी निकिता घर पर मौजूद थे,बाकी परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी गई है स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश भी की गई। ग्रामीणों द्वारा आसपड़ोस के लोगो ने पानी के कुप्पे,बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन आग पर काबू पाने से पहले लाखो रुपए का किराना समान जलकर खाक हो गया था।

मौके से डायल 100 पर कॉल कर फायर ब्रिगेड के लिए संपर्क किया गया, लेकिन तब तक फायर ब्रिगेड आने में काफी देर हो चुकी थी, जब तक लाखो का सामान जलकर राख हो गया था।

समय पर फायर ब्रिगेड नही पहुंचने से किराना व्यापारी का काफ़ी नुकसान हुआ,लाखो का सामान जलकर ख़ाक हो गया।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …