Breaking News

इछावर जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल – जनपद सीईओ और पंचायत सचिवों का तबादला

इछावर।इछावर जनपद पंचायत में प्रशासन ने बड़ी सर्जरी करते हुए जनपद सीईओ सहित कई पंचायत सचिवों का तबादला कर दिया है। यह फैसला पंचायतों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत, इछावर की प्रभारी जनपद सीईओ शिवानी मिश्रा को भोपाल जिले के फंदा जनपद में स्थानांतरित कर दिया गया है। रोशाली पोरस नई सीईओ के रुप इछावर जनपद का कार्य भार रहेगा। वहीं इछावर जनपद के अधीनस्थ पंचायतों में कार्यरत कई पंचायत सचिवों को भी एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह तबादले कई कारणों के चलते किए गए हैं — जिनमें योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की धीमी गति और ग्रामीणों की बढ़ती शिकायतें प्रमुख हैं। कुछ सचिव वर्षों से एक ही स्थान पर जमे हुए थे, जिससे प्रशासनिक निष्क्रियता की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

इस व्यापक तबादले की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि अब पंचायत स्तर पर योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और जमीनी स्तर पर पारदर्शिता आएगी।

About राजेश माँझी

Check Also

आकाशीय बिजली का कहर: सिराड़ी में 18 वर्षीय युवक झुलसा मौत, वही लसुड़िया गोंडी में 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क: 9200718280 सीहोर/इछावर।इछावर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक …