Breaking News

केक-कटिंग छोड़ बच्चों की पढ़ाई चुनी, जन्मदिन पर उद्यम ठाकुर का अनूठा अंदाज

जन्मदिन पर नहीं शोर-शराबा, बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान; उद्यम ठाकुर ने पेश की अनूठी मिसाल

जन्मदिन की खुशियां नौनिहालों के साथ बांटी, प्राथमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को बांटी पठन-पाठन सामग्री

सीहोर। जन्मदिन पर आमतौर पर लोग आयोजन, आतिशबाजी और शोर-शराबे पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन सीहोर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम जमनी के सामाजिक कार्यकर्ता एवं किसान कांग्रेस के सक्रिय ब्लॉक अध्यक्ष उद्यम सिंह ठाकुर ने अपने जन्मदिन को कुछ अलग अंदाज में मनाकर समाज के सामने प्रेरणादायी मिसाल पेश की।

शुक्रवार को उद्यम सिंह ठाकुर के निज निवास पर इछावर विधानसभा क्षेत्र एवं सीहोर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उन्हें पुष्पमाला, साफा, शाल एवं श्रीफल भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इसके बाद उद्यम सिंह ठाकुर अपने जन्मदिन की खुशियां बांटने ग्राम जमनी की शासकीय प्राथमिक शाला पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री वितरित की। बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने उनके साथ खुशियां साझा कीं और शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया।

बच्चों की शिक्षा को बताया सबसे बड़ा उपहार

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शासकीय स्कूलों से समाज का जुड़ाव लगातार बढ़ना चाहिए। इससे स्कूलों की व्यवस्थाओं और मूलभूत आवश्यकताओं पर भी ध्यान जाएगा तथा जरूरत की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया जा सकेगा।

उद्देश्य यही है कि गांव, गरीब, शोषित और वंचित वर्ग के नौनिहालों के जीवन में शिक्षा का दीप जले और उनके भविष्य का अंधेरा दूर हो।

वरिष्ठ नेताओं ने दी जन्मदिन की बधाई

जन्मदिन के अवसर पर इछावर विधानसभा क्षेत्र सहित सीहोर जिले के अनेक वरिष्ठ नेता, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी ग्राम जमनी पहुंचे। वहीं प्रदेश एवं अन्य जिलों के नेताओं ने सोशल मीडिया और दूरभाष के माध्यम से उद्यम सिंह ठाकुर को शुभकामनाएं दीं। उनके सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्य की भी सभी ने प्रशंसा की।
इसी अवसर पर इछावर क्षेत्र के युवा नेता एवं अधिवक्ता जगदीश परमार का भी जन्मदिन होने पर उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

About राजेश माँझी

Check Also

कांवड यात्रा के पहले ही शहर के सीवन नदी तट पर मेले जैसा वातावरण,,,,,,,,,,,,

आगामी तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 25 अगस्त को भव्य कांवड यात्रा निकाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *