Breaking News

24 साल की उम्र में आदित्य वर्मा ने रचा इतिहास, एमपी पीएससी भूगोल परीक्षा में प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

सेमली जदीद के होनहार बेटे का सहायक प्राध्यापक पद पर चयन, पूरे जिले में खुशी की लहर

सीहोर/मध्य प्रदेश। एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/मध्य प्रदेश।सीहोर जिले के छोटे से गांव सेमली जदीद के होनहार युवा आदित्य वर्मा ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) सहायक प्राध्यापक भूगोल परीक्षा-2024 में प्रदेशभर में तीसरी रैंक प्राप्त की है। मात्र 24 वर्ष की उम्र में उनका चयन सहायक प्राध्यापक (भूगोल) के पद पर हुआ है।

आदित्य के पिता अनूप सिंह वर्मा शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। परिवार में माता-पिता, बहन और आदित्य सहित चार सदस्य हैं। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और गांव में भी जश्न जैसा वातावरण देखने को मिल रहा है।


आदित्य के चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है।

“सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सही दिशा में प्रयास ही मंजिल तक पहुंचाते हैं।” — आदित्य वर्मा

About राजेश माँझी

Check Also

फिर एक मौत… आखिर कब रुकेगा सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर हादसों का सिलसिला?

सड़क नहीं मौत का रास्ता! सीहोर-इछावर स्टेट हाईवे पर फिर छिना किसी का बेटा फिर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *