Breaking News

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन

मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस का कलेक्टर कार्यालय के सामने जोरदार धरना प्रदर्शन

खाद-यूरिया की कमी और मूंग खरीदी में अनियमितता को लेकर जताया विरोध

सीहोर। एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर।खाद एवं यूरिया की भारी कमी और मूंग खरीदी में हो रही अव्यवस्था के खिलाफ आज किसान कांग्रेस ने कड़ा रूख अपनाया। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में जिले के सैकड़ों कांग्रेसियों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि खेतों में फसलें सूख रही हैं, लेकिन सरकारी गोदामों में खाद नहीं मिल रही। वहीं, मूंग की खरीदी प्रक्रिया में भी भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद और मूंग खरीदी की समस्या का हल नहीं निकाला गया तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा।

धरना प्रदर्शन में मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती, विक्रम मस्तान बुधनी विधानसभा गणेश तिवारी संगठन मंत्री अन्य सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

सोयाबीन फसल का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए आधुनिक खेती के तकनीकी सुझाव

जबलपुर और इंदौर के कृषि वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने इछावर के गांवों का किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *