Breaking News

श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में व्यास पूजन

श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में व्यास पूजन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय सीहोर में अखिल भारतीय शिक्षण मंडल मध्य भारत प्रांत जिला सिद्धपुर के तत्वाधान में व्यास पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप से कौशल प्रताप सिंह जी क्षेत्र संगठन मंत्री एवं प्रोफेसर रोहिताश्व कुमार शर्मा प्राचार्य पीजी कॉलेज सीहोर उपस्थित हुए। कार्यक्रम संस्था के कुलगुरु डॉ मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, स्वागत भाषण कुलगुरु डा हेमंत शर्मा एवं परिचय भाषण परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय राठौर ने दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वेद व्यास के पूजन से हुआ। अतिथियों का स्वागत तुलसी के पौधे भेंट कर किया गया, जो भारतीय संस्कृति में पवित्रता और पर्यावरण चेतना का प्रतीक माना जाता है। मुख्य वक्ता कौशल प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि वेदव्यास ने भारतीय ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने में जो योगदान दिया है, वह अमूल्य है। आज के युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में गुरु-शिष्य परंपरा का पालन करें और ज्ञान को सदैव सम्मान दें। विशेष वक्ता प्रो. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने कहा कि व्यास पूजन केवल एक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह उस परंपरा का स्मरण है, जिसने भारत को विश्व गुरु बनाया। कार्यक्रम में डॉ ओम प्रकाश परमार सहायक प्राध्यापक बुधनी, डॉ गोविंद मसूरे संस्कृत विभाग, डॉ मनोज शर्मा, शोभा चांडक, राजेश पाठक, रवि राठौर, संस्था के शिक्षक गण छात्र छात्राएं उपस्थित थे। मंच संचालन अंकित जोशी ओर आभार डॉ गार्गी सिंह द्वारा किया।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *