Breaking News

घरेलू गैस की किल्लत पर शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

घरेलू गैस की किल्लत पर शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री की मंशानुसार नाली से गैसचुल्हा जलाने का किया भरसक प्रयास

घरेलू गैस की कमी व बढ़ती महंगाई भाजपा सरकार की विफलता का नतिजा-घनश्याम यादव अध्यक्ष शहर कांग्रेस

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव एवं नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर के नेतृत्व में गैस सिलेण्डरों की बढ़ती महंगार्ई और गैस सिलेण्डर की किल्लत से जनहित में केन्द्र सरकार के विरोध में स्थानीय कोतवाली चौराहे पर जमकर नारे बाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

साथ ही देश में गैस सिलेण्डर आपूर्ति में नाकाम प्रधान मंत्री के द्वारा नाली से गैस बनाने वाले भाषण पर कांग्रेसजनों ने भी नाली में पाईप लाईन डालकर गैस चुल्हा जलाने की कोशिश भी की गई। इस पर शहर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की जनता को मूर्ख बनाना बंद करे और घरेलू रसोई गैस की कमी को पूरा करें और बढ़ती कीमतों पर लगाम लगायें। क्योंकि गैस की किल्लत के कारण आम जनता की रसोई प्रभावित हो रही है और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। हमारी मांग है कि घरेलू गैस की आपूर्ति सुचारु रूप से सुनिश्चित की जाए और कीमतों को नियंत्रित किया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। आज देश की जनता केन्द्र सरकार की विफलता का नतिजा भुगत रही है, जनता अब भलिभांति जान चुकी है कि हमें केवल मूर्ख बनाया जा रहा है, इसका मूहतोड़ जवाब जनता आगामी चुनावों देगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से महेश दयाल चौरसिया, ओम वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया, मनोज पटेल ब्लाक अध्यक्ष सिद्दिकगंज, नरेन्द्र खंगराले, श्रीमती आरती खंगराले, ममता शर्मा, ईश्वर सिंह चौहान, मुकेश ठाकुर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, मजीद अंसारी, राहुल ठाकुर, आसिफ अंसारी, गजराज परमार, जितेन्द्र परमार, हर्ष गुप्ता, मनीष मेवाड़ा, तनष्कि त्यागी, अनुभव सेन, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *