Breaking News

सीसी रोड का राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया भूमिपूजन

सीसी रोड का राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने किया भूमिपूजन

विकास कार्यों के साथ लाड़ली बहनों की समस्याओं की सुनवाई ने कार्यक्रम को बना दिया जन संवाद और समाधान का मंच।

इछावर/मध्य प्रदेश, एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
स्थान – खेजड़ा, बावड़िया पंचायत |

इछावर/मध्य प्रदेश।ग्राम खेजड़ा में आयोजित विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। यहां करीब 8.14 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन के बाद आयोजित जनसभा में मंत्री ने शासन की योजनाएं गिनाईं और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं और अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।

लाड़ली बहनों ने आवेदन में त्रुटि, पात्रता से वंचित होने और समय पर राशि न मिलने जैसी समस्याएं बताईं। मंत्री वर्मा ने महिलाओं की बात गंभीरता से सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और पात्र बहनों को हर हाल में लाभ मिलना चाहिए।

!! विशेष अतिथि !!
कैलाश सुराना जिला उपाध्यक्ष सीहोर
श्रीमती रेखा बाई जगदीश पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत, इछावर श्रीमती जनपद पंचायत इछावर
नीलू शंकर जायसवाल उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र. 11 श्रीमती रामप्यारी कांताप्रसाद जनपद सदस्य वार्ड इछावर,सरपंच प्रीतिनिधी जगदीश प्रसाद वर्मा सेमली जदीद, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा,सरपंच शिवप्रसाद वर्मा, ग्राम पं. बावड़िया नौआबाद मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगात और समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाने के लिए मंत्री का आभार जताया।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *