
सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280
हिंदू पंचांग के अनुसार गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी (अनंत चतुर्दशी) तक चलता है। यह अवधि मुख्य रूप से 10 तिथियों (चतुर्थी से चतुर्दशी) की होती है। गणेश चतुर्थी (14 सितंबर) को भगवान गणेश की स्थापना होती है और अनंत चतुर्दशी (25 सितंबर) को विसर्जन होता है। स्थापना और विसर्जन वाले दोनों दिनों को मिलाकर कुल 12 कैलेंडर दिन बनते हैं। बाला जी ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ गणेश शर्मा ने बताया कि पंचांग में किसी तिथि की वृद्धि या क्षय के कारण दिनों की संख्या में 1 दिन का अंतर आ सकता है, लेकिन धार्मिक दृष्टिकोण से यहú 10-दिवसीय मुख्य उत्सव ही माना जाता है जिसे लोग अपनी श्रद्धा अनुसार 12 दिनों के कैलेंडर विस्तार में मनाएंगे।
2026 के गणेश उत्सव की खासियत।।।।।।।।।।।।।।
आराधना का लंबा अवसर:-
कैलेंडर की तिथियों के अनुसार 14 सितंबर से 25 सितंबर तक भक्तों को बप्पा की सेवा, पूजा-अर्चना और मोदक के भोग का 12 दिनों का अवसर मिल रहा है। भक्तगण इस बार पूरे 12 दिनों तक गणपति बप्पा की सेवा और आराधना कर सकेंगे

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज