Breaking News

शिक्षक दिवस पर तकनीकी अतिथि व्याख्याताओं ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

तकनीकी शिक्षा विभाग में बर्षों से कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2025 के दिन 12 माह एक मुश्त वेतन, वरिष्ठता व स्थायित्व हेतु सांकेतिक प्रदर्शन किया
पालीटेक्निक अतिथि विद्वान(व्याख्याता) संघ, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ऋषभ जी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि तकनीकी शिक्षा विभाग के शासकीय पालीटेक्निक व इंजीनियरिंग कॉलेजों में बर्षों से कार्यरत संस्था स्तर अतिथि व्याख्याताओं को विभागीय आदेश 5.10.2023 व इससे संबंधित आदेशों में 11 माह प्रति दिवस की जगह प्रति कार्य दिवस मानदेय प्राचार्य महोदयो द्वारा दिया जाता है, एवं उच्च शिक्षा अतिथि विद्वानों को मिल रहे 12 माह मानदेय व मातृत्व अवकाश आदेश 5.10.2023 के अनुसार के लिए हम आज भी संघर्षरत है!
तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 12 माह AICTE नियमानुसार एकमुश्त वेतनमान हेतु विभागीय प्रक्रिया विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव व आयुक्त महोदय द्वारा शुरू करायी गई है जिसके लिए लगभग 1 बर्ष होने को है लेकिन आज दिनाँक तक अंतिम रूप नहीं दे पाई है!
अतः संस्था स्तर कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने शिक्षक दिवस के दिन शिक्षक ही परेशान है को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक प्रदर्शन कर लंबित विभागीय प्रक्रिया को पूरा करने हेतु 5 September 2025 को संभाग स्तरीय सांकेतिक प्रदर्शन किया है जिसमे बेतुल, हरदा, नर्मदापुरम, इटारसि, नरसुलागंज और पास से अन्य कॉलेज के अतिथि व्याख्याताओ ने हिस्सा लिया

About mp vishwas

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *