Breaking News

स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ गरजी कांग्रेस, सीहोर में बिजली विभाग का पुतला फूंका

सीहोर।सीहोर से बड़ी खबर आ रही है, जहां कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की नीतियों के विरोध में शहर के मुख्य कोतवाली चौराहे पर पुतला दहन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बोझ बनते जा रहे हैं। इन मीटरों से बिलों में भारी गड़बड़ी हो रही है, और आम जनता परेशान है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना किसी पूर्व सूचना के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, स्थानीय नेता और आम नागरिक शामिल हुए। नारेबाजी की गई, और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया गया।

कांग्रेस का कहना है कि यह आंदोलन अब जिला स्तर से आगे बढ़ाकर प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *