Breaking News

शाला प्रभारी ने बेटी को बना दिया अतिथि शिक्षक, पात्र अभ्यर्थी ने कलेक्टर से की शिकायत

शाला प्रभारी ने बेटी को बना दिया अतिथि शिक्षक, पात्र अभ्यर्थी ने कलेक्टर से की शिकायत

नियम विरुद्ध अतिथि शिक्षक की नियुक्ति, संकुल प्राचार्य और विकासखंड अधिकारी चुप

पात्र अभ्यर्थियों को दरकिनार कर अपात्र को दी गई नियुक्ति, कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

शा.प्रा.शाला बड़ी बीड बावडिया चोर, संकुल केन्द्र ब्रिजिश नगर में आता है।

स्थान: [विकासखंड,इछावर/जिला सीहोर]
दिनांक: 14 अक्टूबर 2025
सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।विकासखंड इछावर के अंतर्गत आने वाले शा.प्रा.शाला बड़ी बीड बावडिया चोर में नियमों को ताक पर रखकर अतिथि शिक्षक की नियुक्ति किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। शाला प्रभारी ने अपनी ही प्रशिक्षित बेटी को अतिथि शिक्षक में दी नियुक्ति, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अभ्यर्थी आनंद राठौर ने की शिकायत।इस मामले में संकुल प्राचार्य और विकासखंड शिक्षा अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि उन्हें शिकायत मिलने के बावजूद अब तक कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित विद्यालय में अतिथि शिक्षक पद के लिए आवेदन करने वाले कई पात्र और अनुभवी अभ्यर्थियों को नजरअंदाज कर एक ऐसे अभ्यर्थी को नियुक्ति दे दी गई, जो या तो अर्हता पूरी नहीं करता था या उसके दस्तावेजों में त्रुटियाँ थीं।

शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई में जताई नाराजगी
पीड़ित अभ्यर्थी आनंद राठौर ने इस संबंध में जनसुनवाई के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है,

शिकायतकर्ता आनंद राठौर ने बताया:

“मैं सभी मानकों को पूरा करता हूँ, अनुभव प्रमाण पत्र भी जमा किया था, लेकिन फिर भी मुझे नजरअंदाज कर एक अपात्र व्यक्ति को नियुक्त किया गया है। संकुल प्राचार्य और विकासखंड अधिकारी को अवगत कराने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।”

प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
अब यह सवाल उठ रहा है कि जब स्पष्ट शिकायत और दस्तावेजों के साथ मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है, तो फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? क्या शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्तियों को मौन स्वीकृति मिल रही है?

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *