Breaking News

चंदन के पेड़ की चोरी से हड़कंप, सरपंच के घर से पेड़ काटकर ले गए चोर!

शिकार पुर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज,संपर्क 9200718280

शिकारपुर। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात करीब 1 बजे के बाद ग्राम पंचायत शिकारपुर के वर्तमान सरपंच सचिन पटेल के घर परिसर से चंदन का पेड़ चोरी होने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि अज्ञात चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चंदन का पेड़ काटकर मौके से ले गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

मामले की सूचना पुलिस को देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस शिकायत के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी और चोरों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

About राजेश माँझी

Check Also

वनग्राम सेवनिया परिहार पहुंचे प्रमुख सचिव वन, विकास कार्यों और राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया का लिया जायजा

वनाधिकार दावों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं सीहोर/वीरपुरडैम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *