Breaking News

जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं अनेक गतिविधियां

जिले को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए संचालित की जा रही हैं अनेक गतिविधियां

अभियान के प्रथम चरण में जिले के 100 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने का रखा गया है लक्ष्य

भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 26 अक्टूबर, 2025

सीहोर।नागरिकों को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों से बचाने और जागरूक करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 09 अक्टूबर से 09 दिसंबर तक 60 दिवसीय विशेष अभियान “टोबैको फ्री यूथ कैंपेन 3.0” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शासन द्वारा अभियान के तहत सीहोर जिले के 400 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने का लक्ष्य प्रदान करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए है।

कलेक्टर बालागुरू के. के निर्देशानुसार अभियान के तहत प्रथम चरण में सीहोर जिले के 100 स्कूलों को तंबाकू मुक्त बनाने के का लक्ष्य निर्धारित किया गया। तंबाकू नोडल अधिकारी डॉ नेहा सिंह ने बताया कि इस लक्ष्य को पूर्ण करने के उद्देश्य से जिले में अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों के अंतर्गत चित्रकला, शपथ और तंबाकू चालानी कार्रवाई के माध्यम से लोगों को तंबाकू से बचने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि जिले में तंबाकू मुक्त जिला बनाया जा सके। इस अभियान में शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अनेक विभागों द्वारा सहभागिता की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *