Breaking News

स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन

स्मार्ट मीटर के विरोध में ग्रामीणों ने डीसी इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन

अब स्मार्ट मीटर का गांव में भी विरोध।

ब्रिजिशनगर/इछावर। एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

ब्रिजिशनगर/इछावर।स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में ग्रामीणों का गुस्सा अब फूटने लगा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में ब्रिजिशनगर ग्रामीणों ने डीसी इंचार्ज को स्मार्ट मीटर के विरोध मे ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से बिजली बिल अनियमित रूप से आ रहे हैं और बिना जानकारी के मीटर बदले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया तत्काल रोकी जाए और पहले पारंपरिक मीटरों की सही रीडिंग और बिलिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल बेतहाशा बढ़ गए हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ब्रिजिशनगर ग्रामीण मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

राशन के नाम पर बड़ा खेल! कहीं 6 महीने से अनाज गायब, कहीं 3 महीने से इंतजार और कहीं राशन की जगह बांट दिया कैश

इछावर में गरीबों के हक के राशन पर उठे गंभीर सवाल, दौलतपुर के 136 परिवारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *