इछावर से बड़ी खबर — देशी दारू ठेकों पर खुलेआम लूट, 75 की शराब 90 में! आबकारी विभाग गहरी नींद में!
एमपी विश्वास न्यूज के स्ट्रींग ऑपेरशन में खुलासा,देशी शराब क्वार्टर के 75 रुपए के वसूले 90 रूपए

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। क्षेत्र में देशी दारू ठेकों पर खुलेआम लूट का खेल खेला जा रहा है। सरकारी रेट एमआरपी 75 रुपये होने के बावजूद ठेकेदार धड़ल्ले से 90 रुपये वसूल रहे हैं। और शर्म की बात यह है कि यह सब आबकारी विभाग की बेरुखी और ढीली नीतियों के सहारे हो रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकारी इतने दिनों से जानबूझकर आंखें मूंदे बैठे हैं, जैसे भ्रष्टाचार की इस लूट में उनकी पूरी सहमति हो। शिकायतें करने पर भी न निरीक्षण होता है और न ही कार्रवाई—ठेकेदारों को मानो लूट का लाइसेंस दे दिया गया हो।

‘‘सरकार ने तो दाम तय कर दिए, पर ठेकों पर तो ठेकेदार ही कानून हैं और अधिकारी उनकी जेब में!’’
“इछावर में शराब माफिया बेखौफ! 75 की एमआरपी वाली क्वार्टर 90 में बेची जा रही, और आबकारी विभाग गहरी नींद में… सवाल ये कि आख़िर किसकी शह पर चल रही है ये लूट? कौन-सी ताकत है जो ठेकेदारों को कानून से ऊपर बना रही है?”
सवालों से बचते नजर आए जिम्मेदार
क्या कहते हैं ज़िम्मेदार
इस विषय को लेकर जब इछावर थाना प्रभारी पंकज वाडेकर से सवाल किया तो उन्होने पल्ला झाड़ते हुए जवाब में कहा की यह आबकारी विभाग का मामला है, इस विषय में कुछ जवाब नही दे पाऊंगा, आबकारी अधिकारी से बात कीजिए।
आबकारी विभाग अधिकारी माधव कुण्डल को जब मोबाइल कॉल के माध्यम से संपर्क करना चाहा तो उन्होने ने कॉल रिसीव नहीं किया।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज