कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ जोरदार हल्लाबोल,शव यात्रा निकाल कर महंगाई का किया दाह संस्कार
महंगाई की शव यात्रा स्थानीय कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं सीहोर जिला प्रभारी दिनेश मेघानी एवं पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल की विशेष उपस्थिति में भाजपा सरकार की असफल नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में महंगाई की शव यात्रा स्थानीय कोतवाली चौराहा से प्रारंभ होकर लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई। जहाँ पर महंगाई रूपी शव का दाह संस्कार किया गया।
तत्पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए 2 मिनट का मौन रख ईश्वर से प्रार्थना की।

उक्त यात्रा में कार्यकर्ता अपने हाथों में तकती लिये गगनभेदी नारे महंगाई की ये सरकार,जनता पर करती अत्याचार, तेल-गैस के बढ़ते दाम, नरेन्दर भी गायब सिलेण्डर भी गायब, जनता का छीन रहे अरमान, महंगाई की ये कैसी मार, जनता त्रस्त, सरकार बेकार, जनता है महंगाई से त्रस्त सरकार है मद मस्त, बिजली विभाग की तानाशाही नही चलेगी…नही चलेगी लगा रहे थे। इस मौके पर राजीव गुजराती ने उपस्थित पत्रकारगणों को बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियाँ और अपरिपक्वता के कारण देश की आम जनता पहले से ही महँगाई से बहुत परेशान है ऊपर से गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता, दिनांक 1 अप्रैल से विद्युत दरों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि एवं पेट्रोल डीजल की कमी ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज