Breaking News

राजस्व एवं वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से कार्य में गति लाई जाए- कलेक्टर बालागुरू के.

राजस्व एवं वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से कार्य में गति लाई जाए- कलेक्टर बालागुरू के.

कलेक्टर ने वन ग्रामों के संपरिवर्तन और वन व्यवस्थापन के कार्य में गति देने के दिये निर्देश

राजस्व एवं वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 17 दिसम्बर 2025

सीहोर।कलेक्टर बालागुरू के. ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन तथा वन खण्डों के व्यवस्थापन की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन ग्रामों से संबंधित समस्त आवश्यक डेटा वन विभाग द्वारा शीघ्र ही राजस्व विभाग को उपलब्ध कराया जाए, ताकि संपरिवर्तन की प्रक्रिया में किसी प्रकार की देरी न हो। कलेक्टर ने वन अधिकारियों को एक सप्ताह में अभिलेख राजस्व अधिकारियों को देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर बालागुरू के. ने लंबित सामुदायिक दावों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही ग्रामों की सीमा निर्धारण की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने हेतु राजस्व एवं वन विभाग का संयुक्त दल गठित कर समन्वय से कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक में सभी चिन्हित वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन कार्य में तेजी लाने के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व एवं वन विभाग के बीच बेहतर समन्वय से कार्य में गति लाई जा सकती है। बैठक में डीएफओ श्रीमती अर्चना पटेल, अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने भी राजस्व एवं वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर रविन्द्र परमार, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एसएलआर तथा वन विभाग के एसडीओ, रेंजर, डिप्टी रेंजर तथा वनपाल सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *