Breaking News

फुले दंपत्ति को भारत केंद्रीय मंत्री शिवराज को सौंपा ज्ञापन

भैरूंदा :- सांसद कप खेल महोत्सव में शामिल हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संयुक्त माली सैनी, कुशवाह समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।।

ज्ञापन इस प्रकार था संयुक्त माली समाज जिसमें माली, सेनी, महाजन, मेवाडा, कुशवाह, रामी, सगरवंशी, मालाकार, फुल माली आदि शाखाएँ सम्मिलित हैं। हमारी संस्था समाज उत्थान के लियें संकल्पित हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री को 3 जनवरी सावित्री बाई फुले जयंती पर डाली गई पोस्ट से भी अवगत कराया महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर समाज की कुरीतियों से लड़कर सती प्रथा पर रोक लगाया,नारी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए प्रथम विद्यालय खोला था समाज को एक नई दिशा दी उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाए।फुले दम्पति के योगदान को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए समाज उनके योगदान को कभी भूला न पाए, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दिल्ली बात करके मंथन करेंगे।।

ज्ञापन देने वालों में समाज सेवी बिहारी लाल सैनी,भाजपा नेता प्रीतम कुशवाह, दीनबंधु कुशवाह, देवीसिंह राजौरिया, रोहित सैनी, अजय सैनी, अभिषेक सैनी, बबलेश सैनी, जगदीश सैनी एवं विकास सैनी सहित समाज जन उपस्थित रहे।।

About mp vishwas

Check Also

सार्थक ऐप से उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश का कृषि विस्तार अधिकारियों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

महिला अधिकारियों की सुरक्षा, संसाधनों की कमी और फील्ड ड्यूटी का हवाला देकर सार्थक ऐप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *