Breaking News

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में ब्रिजिश नगर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पटेल के नेतृत्व में सोहनखेड़ा पंचायत में कांग्रेस संगठन को नई सशक्तता पंचायत कांग्रेस कमेटी का सर्वसम्मति से गठन

मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में ब्रिजिश नगर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पटेल के नेतृत्व में सोहनखेड़ा पंचायत में कांग्रेस संगठन को नई सशक्तता पंचायत कांग्रेस कमेटी का सर्वसम्मति से गठन

इछावर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ब्रिजिशनगर ब्लॉक की सोहनखेड़ा पंचायत में आयोजित पंचायत कांग्रेस कमेटी के गठन कार्यक्रम में व्यापक जनसहभागिता देखने को मिली।

ब्रिजिशनगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

ब्रिजिशनगर/इछावर।ब्रिजिश नगर ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम पटेल के नेतृत्व में पंचायत कांग्रेस कमेटी बैठक का आयोजन सोहनखेड़ा गांव में किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर पर और अधिक मजबूत करना रहा।मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव एवं पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम सोहनखेड़ा पहुंचने पर ग्रामीणजनों द्वारा उनका आत्मीय, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित सम्मानित ग्रामवासियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया। इस अवसर पर संगठनात्मक एकता, जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने तथा आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *