Breaking News

संकुल केंद्र ब्रिजिश नगर पर उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

संकुल केंद्र ब्रिजिश नगर पर उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ

प्रशिक्षण का संचालन संकुल समन्वय चंदर सिंह ठाकुर जन शिक्षक ने किया।

ब्रिजिश नगर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

ब्रिजिश नगर/इछावर।
11 फरवरी को शासकीय माध्यमिक शाला वीरपुर डैम संकुल केंद्र ब्रिजिश नगर के अंतर्गत उल्लास नव साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में शाला प्रभारी एवं ग्राम वार्ड के अक्षर साथी आजीविका मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत अक्षर सखी उपस्थित हुए यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल जिला कलेक्टर बाला गुरू के . तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती सृजना यादव के निर्देशानुसार एवं जिला परियोजना समन्वयक आर आर उईके के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का संचालन संकुल समन्वय चंदर सिंह ठाकुर जन शिक्षक प्रमोद कुमार खरे सुखराम सोलंकी द्वारा किया गया इस अवसर पर उपस्थित साथियों को नव साक्षरता पंजीयन की प्रक्रिया ग्राम सर्वे किस प्रकार किया जाना है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम के उद्देश्यों को विस्तार पूर्वक समझाया गया।

साक्षरता अभियान के अंतर्गत प्रत्येकनिरक्षर को नव साक्षर बनाना लक्ष्य है जिससे विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सके उन्होंने भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक सुझाव दिए तथा साक्षरता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

प्रशिक्षण में अक्षर साथी आजीविका मिशन से अक्षर सखी एवं शाला प्रभारी उपस्थित रहे प्रशिक्षण में यह भी कहा गया की साक्षरता के माध्यम से देश को गौरवपूर्ण विकसित राष्ट्र की श्रेणी में सम्मिलित किया जा सकता है और इसके लिए सभी कि सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *