Breaking News

महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं 5 शुभ दुर्लभ महायोगllllllllllllllllllllllllllllllllll lll पं गणेश शर्मा

महाशिवरात्रि पर इस बार बन रहे हैं 5 शुभ दुर्लभ महायोग
llllllllllllllllllllllllllllllllll lll
पं गणेश शर्मा

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर।महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। ज्योतिष पद्म भूषण स्वर्ण पदक प्राप्त ज्योतिषाचार्य डॉ पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि साल 2026 में यह त्योहार 15 फरवरी 2026, रविवार को मनाया जाएगा।

चूँकि मुख्य पूजा मध्यरात्रि (निशीथ काल) में होती है, इसलिए 15 फरवरी की रात ही शिव पूजा होगी। दुर्लभ योग में दीपक जलाने से क्या फायदा होगा।

शुभ योग:- सर्वार्थ सिद्धि योग
लक्ष्मी योग:- मकर राशि में मंगल और चंद्र की युति से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है।
बुधादित्य और शुक्रादित्य योग:- योगकुंभ राशि में सूर्य-बुध के मिलन से बुधादित्य योग और सूर्य-शुक्र के साथ होने से शुक्र-आदित्य योग बन रहा है।

चतुर्ग्रही योग:- कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण भी हो रहा है। ये योग व्यक्ति के मान-सम्मान और तेज में वृद्धि करते हैं।
शिव मंदिर में दीपदान:- ।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।। पंडित गणेश शर्मा के अनुसार दरिद्रता दूर करने और अक्षय पुण्य पाने का दिव्य मार्ग

सनातन धर्म में ‘दीपदान’ का विशेष महत्व है, खासकर जब बात महादेव की हो। पौराणिक कथाओं के अनुसार, शाम के समय शिवलिंग के समक्ष श्रद्धापूर्वक जलाया गया एक दीपक न केवल अंधकार दूर करता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन में ऐश्वर्य और अपार धन-संपत्ति के द्वार खोल देता

`यदि आप नियमित रूप से शाम को प्रदोष काल में या रात्रि 9 बजे के समय शिव मंदिर जाते हैं, तो दीपक जलाते समय इन शास्त्रोक्त नियमों का पालन अवश्य करें:घी का दीपक यदि आप गाय के घी का दीपक जला रहे हैं, तो इसे भगवान की प्रतिमा या शिवलिंग के बाईं ओर रखें।
तेल का दीपक:-यदि आप तेल का दीपक जला रहे हैं, तो इसे दाईं ओर रखना शुभ माना जाता है।
घी के लिए:- रुई की सफेद बत्ती का उपयोग करें।
तेल के लिए:- लाल धागे या कलावा की बत्ती (लाल बत्ती) का उपयोग करना सर्वोत्तम होता है। 3. 8 या 12 मुखी दीप
साधारण दीपक के अलावा, यदि आप •8 या 12 मुखी दीपक प्रज्वलित करते हैं, तो यह •’अक्षय पुण्य’*प्रदान करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह प्रयोग जटिल समस्याओं के अंत और शीघ्र शिव कृपा प्राप्ति के लिए अचूक माना गया है।
दीपक रखते समय शांत मन से •’ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का निरंतर जप करें। यह क्रिया दीपक की लौ की ऊर्जा को आपके सूक्ष्म शरीर से जोड़ देती है
शाम का समय (प्रदोष काल) शिव आराधना के लिए सबसे शक्तिशाली माना जाता है। इस समय किया गया दीपदान कर्ज से मुक्ति और मानसिक शांति के लिए विशेष फलदायी है।

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *