Breaking News

कर्ज लेकर घी पिला रही सरकार-कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती

मध्य प्रदेश बजट पर कांग्रेस का हमला: “वादों से मुकर गई सरकार, आंकड़ों की बाजीगरी से जनता को गुमराह किया जा रहा”

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। आज मध्य प्रदेश विधानसभा में पेश किए गए आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती ने बजट को जनता के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को कोई स्थान नहीं दिया गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि उपकरणों पर जीएसटी समाप्त करने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन बजट में इस संबंध में न तो कोई प्रावधान किया गया और न ही सरकार ने कोई ठोस आश्वासन दिया।

राजीव गुजराती ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों के लिए भी बजट में कोई विशेष राहत नहीं दी गई है, जिससे साफ है कि सरकार आम वर्ग की जरूरतों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार कर्ज लेकर घी पी रही है, लेकिन आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट आम व्यक्ति को राहत देने के बजाय केवल आंकड़ों का हेरफेर और जुमलों की बौछार साबित हो रहा है। सरकार आंकड़ों की बाजीगरी कर प्रदेश में “सब चंगा सी” बताने की कोशिश कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *