Breaking News

33 केवी लाइन की चपेट में आई गेहूं से भरी ट्रॉली, आग में जलकर खाक

आग लगने से ट्रॉली का पूरा गेहूं जलकर राख, किसान को भारी नुकसान

भाऊ खेड़ी/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

भाऊ खेड़ी/इछावर।बुधवार करीब दोपहर 1:30 बजे एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब किसान अपनी गेहूं से भरी ट्रॉली लेकर गांव की ओर आ रहे थे। भाऊखेड़ी फिटर के पास लसुड़िया गांव वाले रास्ते पर 33 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से ट्रॉली में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रॉली में भरा पूरा गेहूं जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी लाइन भाऊखेड़ी से नरसिंह खेड़ा गांव तक गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि बिजली लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे थे। इसी दौरान गेहूं से भरी ऊंची ट्रॉली तारों की चपेट में आ गई, जिससे चिंगारी निकली और सूखे गेहूं में आग भड़क उठी।

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बताया जा रहा है कि किसान धर्मेंद्र वर्मा पिता बाबूलाल वर्मा की पूरी मेहनत कुछ ही मिनटों में जलकर राख हो गई।

ग्रामीणों ने पहले भी तारो के नीचे होने की शिकायत की थी।विद्युत विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई है और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसान को उचित मुआवजा दिया जाए तथा झूलती बिजली लाइनों को तत्काल दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।


यह घटना किसानों की सुरक्षा और बिजली लाइनों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है,तार नीचे है इस तरह की पहले से हमे जानकारी नहीं थी, यदि ऐसा है तो जल्द लाइन ठीक करवाते हैं।

जेई एच एल लखोरे
बिजली विद्युत केन्द्र, भाऊ खेड़ी

About राजेश माँझी

Check Also

पोषण, गुणवत्ता और स्वाद की हुई परख: इछावर में कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता,

दुर्गपुरा अनुज स्व-सहायता समूह प्रथम इछावर | एमपी विश्वास न्यूज इछावर।प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *