Breaking News

रात में दबिश देकर पुलिस ने 6 और आरोपियों को पकड़ा, कुल 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

रात में दबिश देकर पुलिस ने 6 और आरोपियों को पकड़ा, कुल 10 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

पार्वती (आष्टा), एमपी विश्वास न्यूज

पार्वती (आष्टा)।दिनांक 21/12/2025 को थाना पार्वती (आष्टा) क्षेत्र अंतर्गत करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई एवं उनके वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना के संबंध में थाना पार्वती में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके एवं आसपास से वीडियो फुटेज एकत्रित किए गए, जिनके माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई।

पुलिस की सक्रियता से दिनांक 22/12/2025 को 04 चिन्हित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था तथा दिनांक 23/12/2025 को रात्रि में पुनः पुलिस द्वारा दबिश देकर 06 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार अब तक प्रकरण में कुल 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं –
पूर्व में गिरफ्तार 04 आरोपी:
1️⃣ अकील अहमद पिता अफजल अहमद
2️⃣ अलीम उद्दीन पिता अमीन उद्दीन
3️⃣ फिरोज उद्दीन पिता जमाल उद्दीन
4️⃣ मुजफ्फर उद्दीन पिता जहीर उद्दीन
आज रात्रि में गिरफ्तार 06 आरोपी:
5️⃣ नायब अहमद पिता इकबाल अहमद उम्र 35 वर्ष निवासी शेखपुरा
6️⃣ मुस्ताक उद्दीन पिता इजहार उद्दीन उम्र 36 वर्ष निवासी शेखपुरा
7️⃣ साहूद आलम पिता मंसूर आलम उम्र 32 वर्ष निवासी शेखपुरा
8️⃣ इस्माइल शाह पिता बाहर अली उम्र 35 वर्ष निवासी रोशनपुरा
9️⃣ शहीद खा पिता मुनव्वर खा उम्र 40 वर्ष निवासी शेखपुरा
🔟 सलमान खा पिता कद्दूस खा उम्र 24 वर्ष निवासी सारंगपुर
सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा घटना में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *