Breaking News

दिल दहला देने वाली ख़बरअपने ही छोटे भाई के दो बच्चों की बेरहमी से हत्या

दिल दहला देने वाली ख़बर
अपने ही छोटे भाई के दो बच्चों की बेरहमी से हत्या

आष्टा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

आष्टा/सीहोर।सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र के धर्मपुरी गांव में शुक्रवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक शख्स ने अपने ही छोटे भाई के दो बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मामला सिद्दीगंज थाना क्षेत्र का है। मृतकों के नाम शीतल (20) और कुलदीप (20) बताए जा रहे हैं, जो भाई-बहन थे। आरोप उनके बड़े पिता हरिसिंह मालवीय पर है,जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

बताया गया है कि आरोपी हरिसिंह का अपने छोटे भाई जगदीश मालवीय से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को जब जगदीश के दोनों बच्चे घर पर अकेले थे, तभी आरोपी वहां पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी दामोदर गुप्ता और सिद्दीगंज थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *