Breaking News

गेहूं खरीदी केंद्र पर किसानों ने किया चक्का जाम

खरीदी समूह से नाखुश है किसान,कर रहे बड़े कांटे से उपज तुलने की मांग

खरीदी कर रही महिला स्वसहायता समूह पर किसानों की उपज चौरी करने के लगाए आरोप

तोली गई उपज में हेरा फेरी कर रहा महिला स्वसहायता समूह किसानों को लगाया जा रहा है चूना

सहेली आजीविका स्व सहायता समूह कर रहा है खरीदी

मौके पर पहुंचे जिले के अधिकारी किसानों को दी जा रही समझाइए लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े।

सीहोर/नादान एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर/नादान : प्रदेश भर में गेहूं खरीदी का कार्य चल रहा है लेकिन सीहोर जिले में लगातार गेहूं खरीदी में विवाद की खबरें सामने आ रही है। जहां ताजा मामला सीहोर जिले के नादान स्थित नारंग वेयरहाउस से निकलकर सामने आया है।जहां किसानों ने उपज खरीद रही महिला स्वा सहायता समूह पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए रोड पर चक्का जाम कर दिया चक्का जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस प्रशासन सहित जिम्मेदार आला अधिकारी पहुंचे और किसानों को समझाइए दी लेकिन किसानों की मांग है कि खरीदी कर महिला स्वा सहायता समूह 30 किलो गेहूं अलग से ले रही है और तौली गई उपज की काउंटिंग करने में भी हेरा फेरी की जा रही है, किसानो ने इस प्रकार के आरोप लगाए।

छोटे कांटे से तौलने के निर्देश है, हम यही किसानो को समझाइश दे रहे है, एक दिन में 45,50 ट्रॉली तौली जा रही है।आगे भी तौली जाएगी।किसानो का जो कंफूजन है वह दूर किया है। किसानो को समझाइश दी गई जो किसानो ने मानी।

आकाश चंदेल
जिला उपार्जन अधिकारी सीहोर

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …