Breaking News

इछावर में फिर बेखौफ चोरों का आतंक, 11 लाख के गहने और नकदी लेकर फरार

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। सीहोर जिले के इछावर नगर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद नजर आ रहे हैं। बीते एक साल में कई बड़ी चोरी की घटनाओं के बाद अब एक और वारदात ने नगरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

ताजा मामला नगर के व्यस्ततम क्षेत्र खेड़ीपुरा का है, जहां मंगलवार देर रात अज्ञात चोरों ने राजेश श्रीवास्तव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 11 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली।

बताया जा रहा है कि चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और बड़ी सफाई से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि जिस तरीके से चोरी को अंजाम दिया गया, उससे यह आशंका भी जताई जा रही है कि बदमाशों को घर और परिवार की गतिविधियों की पहले से जानकारी थी। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि वारदात में आसपास के क्षेत्र के लोगों की संलिप्तता से भी इनकार नहीं किया जा सकता, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन में जुटी हुई है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस मामले में कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है।

लगातार हो रही चोरियों ने एक बार फिर नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे में नगरवासी अब पुलिस से जल्द खुलासे और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

कांवड यात्रा के पहले ही शहर के सीवन नदी तट पर मेले जैसा वातावरण,,,,,,,,,,,,

आगामी तीन अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 25 अगस्त को भव्य कांवड यात्रा निकाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *