Breaking News

प्रवेश के साथ पर्यावरण का संकल्प: छात्र ने अनार का पौधा लगाकर की पढ़ाई की शुरुआत

शासकीय माध्यमिक शाला ढाबला माता में छात्र की अनोखी पहल, साथियों को भी दिया हरियाली का संदेश

इछावर | एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शासकीय माध्यमिक शाला ढाबला माता के नवप्रवेशी छात्र अग्रसर दुगारिया ने कक्षा 8वीं में प्रवेश लेने के साथ ही विद्यालय परिसर में अनार का पौधा लगाकर एक प्रेरणादायक पहल की। छात्र ने कहा कि यदि प्रत्येक विद्यार्थी विद्यालय में प्रवेश के समय एक-एक पौधा लगाए, तो कुछ ही वर्षों में पूरा विद्यालय हरा-भरा हो जाएगा।

अग्रसर ने बताया कि अधिक से अधिक पौधे लगाने से शुद्ध वायु, फल-फूल और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। पेड़ों की संख्या बढ़ने से वर्षा भी बेहतर होगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने संकल्प लिया कि वे प्रतिदिन विद्यालय आकर अपने लगाए हुए पौधे को पानी देंगे, उसकी देखभाल करेंगे और उसे एक पेड़ बनने तक सुरक्षित रखेंगे।

छात्र की इस सराहनीय पहल की विद्यालय परिवार ने प्रशंसा की और अन्य विद्यार्थियों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि ऐसी छोटी-छोटी पहलें समाज में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती हैं और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करती हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

सीहोर के दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का खुलासा,

पुजारी ही निकला आरोपी; 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद सीहोर | एमपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *