Breaking News

रिमझिम बारिश में गूंजा हर-हर महादेव, 11 किमी कांवड़ यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सामाजिक संगठनों और सेवा समितियों की ओर से 100 से अधिक सेवा शिविर लगाए गए।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क 9200718280

सीहोर। सावन के अंतिम चरण में प्रदोष के अवसर पर मंगलवार को सीहोर में सीवन नदी तट से कुबेरेश्वरधाम तक करीब 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई। बारिश के बीच निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कांवड़िए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कुबेरेश्वरधाम पहुंचे और सीवन नदी के जल से भगवान कुबेरेश्वर महादेव का अभिषेक किया।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भगवा ध्वज और कांवड़ लेकर चल रहे शिवभक्त लगातार ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष करते नजर आए। रास्ते में बारिश होने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने भी उठाई कांवड़

यात्रा में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने सीवन नदी तट पर पहुंचकर जल भरा और स्वयं कांवड़ लेकर श्रद्धालुओं के साथ पैदल कुबेरेश्वरधाम की ओर रवाना हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी चलते रहे।

जगह-जगह सेवा शिविरों में हुआ स्वागत

कांवड़ यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों और सेवा समितियों की ओर से 100 से अधिक सेवा शिविर लगाए गए। इन शिविरों में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, प्रसादी, पानी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। कई स्थानों पर कांवड़ यात्रियों का स्वागत भी किया गया।

कुबेरेश्वरधाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

राय परिवार ने कांवड़ यात्रियों का किया स्वागत, प्रसादी बांटी

कांवड़ यात्रा में देश के विभिन्न हिस्सों के साथ अमेरिका और ब्रिटेन से पहुंचे श्रद्धालुओं का राय परिवार ने स्वागत किया। परिवार की ओर से जगह-जगह सेवा स्टॉल लगाकर कांवड़ यात्रियों को भोजन-प्रसादी और पेयजल वितरित किया गया।

कुबेरेश्वरधाम पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

🔥 रबी की बुआई की तैयारी में जुटा किसान, लेकिन बिजली गुल! आखिर गांवों में ही क्यों हो रही लोड शेडिंग?

⚡ खेतों में पानी देने के लिए बिजली की जरूरत, रात में भी कटौती से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *