तीन शासकीय उचित मूल्य दुकानों के प्रकरणों में संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

सीहोर/इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर/इछावर।अनुविभाग इछावर अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर राशन वितरण में अनियमितता के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है।
शिकायतों के आधार पर संबंधित दुकानों एवं विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
शासकीय उचित मूल्य दुकान लालाखेड़ी में राशन वितरण में अनियमितता संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान विंध्यांचल स्व-सहायता समूह लालियाखेड़ी द्वारा संचालित दुकान के विक्रेता श्रीमती निकिता ठाकुर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। साथ ही दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए राशन वितरण की व्यवस्था समीपस्थ शासकीय उचित मूल्य दुकान दुदलई से करने की कार्रवाई की गई।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज