Breaking News

कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज, संपर्क 9200718280

इछावर। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम अनुविभागीय अधिकारी, इछावर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने कर्मचारी हित में पूर्व में की गई घोषणाओं पर जल्द आदेश जारी करने की मांग की है।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन योजना वरिष्ठता के साथ लागू करने, ग्रेच्युटी की सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने, केंद्र के समान महंगाई भत्ता देने, नवीन शैक्षणिक संवर्ग की सेवा अवधि नियुक्ति दिनांक से जोड़ने सहित कई मांगें रखी गई हैं।

इसके अलावा लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के समान समयमान वेतनमान, दो से अधिक संतान संबंधी बाध्यता समाप्त करने, दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, स्थाई कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ, पंचायत सचिवों का पंचायत विभाग में संविलियन तथा नवीन नियुक्तियों में स्टायपेंड की व्यवस्था समाप्त करने की मांग की गई।

कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के कर्मचारियों में बढ़ रहा असंतोष आंदोलन का रूप ले सकता है।

About राजेश माँझी

Check Also

मुख्यमंत्री ने देश की सबसे बड़ी ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के पहले पावर ट्रांसफॉर्मर के रोलआउट का शुभारंभ किया

सीहोर श्योर है, यहां निवेश सिक्योर है और रिटर्न भी एश्योर है- मुख्यमंत्री डॉ. यादव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *