Breaking News

छह माह से कमीशन को तरसे राशन विक्रेता, जिम्मेदार विभाग मौन! अक्टूबर से राशन वितरण बंद करने की चेतावनी

“कमीशन नहीं तो राशन वितरण नहीं”

सर्वर डाउन से लेकर राशन की घटती तक, समस्याओं का अंबार

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज,संपर्क 9200718280

इछावर/सीहोर। गरीबों तक राशन पहुंचाने वाले समूह के राशन विक्रेता खुद आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। इछावर तहसील क्षेत्र के समूह राशन विक्रेताओं का आरोप है कि बीते छह माह से राशन वितरण का कमीशन नहीं मिला, बावजूद इसके वे लगातार राशन वितरण और ई-केवाईसी जैसे कार्य कर रहे हैं।

विक्रेताओं का कहना है कि कमीशन नहीं मिलने से दुकान का किराया, तुलावती की मजदूरी, स्टेशनरी और अन्य खर्चों का भुगतान करना मुश्किल हो गया है।

हालात यह हैं कि छह माह से कमीशन अटका होने के कारण परिवार का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।

सर्वर डाउन से लेकर राशन की घटती तक, समस्याओं का अंबार

विक्रेताओं ने राशन मशीन में आए दिन सर्वर डाउन रहने और वेयरहाउस से दुकान तक राशन पहुंचने के बाद वितरण के दौरान होने वाली घटती की समस्या पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इन समस्याओं का खामियाजा भी दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है।

विक्रेताओं ने एसडीएम को आवेदन देकर लंबित छह माह का कमीशन तत्काल जारी करने, वर्तमान कमीशन में बढ़ोतरी करने तथा सर्वर और घटती की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

“कमीशन नहीं तो राशन वितरण नहीं”

विक्रेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अक्टूबर माह से पहले उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो वे राशन वितरण बंद कर देंगे और दुकानों के लिए राशन भी नहीं उठाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित खाद्य विभाग एवं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन सहित शासन-प्रशासन की होगी।

About राजेश माँझी

Check Also

घायल किसान को न्याय दिलाने पेड़ पर चढ़े किसान, जमकर बजाईं थालियां

दोषी विद्युत अधिकारियों पर एफआईआर, घायल किसान को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *