Breaking News

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सीहोर में तैयारियां पूरी, फाइनल रिहर्सल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क 9200718280

सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सीहोर पुलिस परेड ग्राउंड में गुरुवार को फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना एवं अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने रिहर्सल का सूक्ष्म निरीक्षण कर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, मार्च पास्ट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैठक व्यवस्था, पेयजल और साफ-सफाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए।

निरीक्षण के दौरान एएसपी प्रशांत चौबे, एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक सीहोर उपेन्द्र यादव सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सीहोर में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा।

About राजेश माँझी

Check Also

दादा की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पोते ने ही दबाया था गला

खुटिया खेड़ी में 80 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से सनसनी, पुलिस ने पोते सुमित वर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *