
*एसडीओपी भेरूंदा द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों एवं महिला सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी*——-थाना भैरूंदा द्वारा दिनांक 24 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित _*”मुस्कान विशेष अभियान”*_ के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिदगांव काछी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं को संपूर्ण प्रदेश में चल रहे इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला अपराध के संबंध में बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया। केस स्टडी के माध्यम से बच्चियों को महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं वह किस तरह से इन अपराधों से अपना बचाव कर सकती हैं इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। बालिकाओं को वर्तमान में चल रहे सोशल नेटवर्किंग साइट से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में SDOP रोशन कुमार जैन, निरीक्षक घनश्याम दांगी, आर. रविन्द्र, आर. राहुल व अन्य थाना स्टाफ एवं विद्यालय से शिक्षक शिवराम कुशवाहा, शोभा कुशवाहा, राजकुमारी कुशवाहा, डॉली सोनी, अर्जुन सिंह, प्रमोद कुशवाहा, शैलेन्द्र कुशवाहा, ब्रजमोहन, राजेंद्र सैन, छोटेराम कुशवाह , अन्य शिक्षकगण व ग्राम के जन प्रतिनिधिगण सहित लगभग 200 छात्र–छात्राएं उपस्थित रहे।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज