Breaking News

वन परिक्षेत्र इछावर द्वारा अनुभूति शिविर का किया आयोजन

वन परिक्षेत्र इछावर द्वारा अनुभूति शिविर का किया आयोजन,

हाई स्कूल ब्रिजीश नगर ,बलोँडिया, मिडिल स्कूल लोटिया के कुल 108 छात्र छात्राओं को कराया वन भ्रमण

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।वनमंडल सीहोर के अन्तर्गत वन परिक्षेत्र इछावर दिनांक 7 जनवरी 2025-को हाई स्कूल ब्रिजीश नगर ,बलोँडिया, मिडिल स्कूल लोटिया के कुल 108 छात्र छात्राओं को इछावर के कक्ष क्रमांक 308,273के वन क्षैत्र पटारा नदी के किनारे के क्षेत्र में अनुभूति शिविर के आयोजन के दोरान वन भ्रमण करवाया गया वन भ्रमण के दोरान उन्हें॔ “मैं भी बाघ “” हम हैं बदलाव ” की थीम पर वन एवं वन्य प्राणियों के संबंध मैं वन्यजीव एवं मानवीय द्वंद, पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम में उनकी भूमिका ओर भावी संकटों से लडने की रणनीति में मिशन लाइफ के अनुकूल सतत संवहनीय जीवन शेली को अपना कर, वन, प्रकृति संरक्षण और संवर्धन में पौध रोपण कर अपना सहयोग प्रदान करना,वृक्ष परिचय, उपयोगिता, ओषधीय वृक्षों का प्रत्यक्ष स्पर्शानुभूति,भूमिगत जल भंडारण, स्वच्छता मिशन, कचरा निष्पादन,सिंगल यूज प्लास्टिक (पौलिथिन बेग )के नुकसान व उसकी रोकथाम में बिना सिले कपड़े से थेला बनाना,की गतिविधियां सम्पन्न कराई गई, खेल खेल में खाद्य श्रृंखला, जंगल की पुकार, व बतलाओ मैं कोन हूं । विभागीय पदों व उनके कर्तव्यों की जानकारी देते हुवे अनुभूति शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ कार्यक्रम का आयोजन व व्यवस्था वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरेन्द्र सिंह बिसोरिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुई व सभी सम्मिलित छात्र छात्राओं को राजेश शर्मा उप वनमंडल अधिकारी सीहोर ने आशीर्वचनों के साथ साथ शपथ ग्रहण, पुरस्कार वितरण, प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर हरीश चन्द्र आर्य सेवा निवृत्त वनपाल, शासकीय प्रेरक नागेन्द्र सिंह बैस वनपाल एवं दीपेंद्र सिंह चौहान वनपाल भूपेंद्र सिंह दुगेरिया राजेश रजक विक्रांत चौधरी मो. शोएब खाना ने अपना योगदान दिया।

About राजेश माँझी

Check Also

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में में विधायक कार्यालय में कार्यक्रम

भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में में विधायक कार्यालय में कार्यक्रम पानी पिलाने और आग …