Breaking News

भाऊ खेड़ी संकुल केन्द्र के दो स्कूल समय से पहले बंद, स्कूल में लगा ताला,पूरा स्टाफ नदारद – बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

भाऊ खेड़ी संकुल केन्द्र के दो स्कूल समय से पहले बंद, स्कूल में लगा ताला,पूरा स्टाफ नदारद – बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

भाऊ खेड़ी/इछावर। भाऊ खेड़ी संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश स्कूलों में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। मीडिया टीम द्वारा की गई औचक पड़ताल में कई स्कूल निर्धारित समय से पहले ही बंद पाए गए। वहीं, पूरा स्टाफ स्कूलों से गायब मिला।

मीडिया टीम के पहुंचने पर स्कूलों में ताले लटके थे और शिक्षण कार्य पूरी तरह ठप पाया गया। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भी आरोप लगाए हैं कि शिक्षकों की नियमित अनुपस्थिति अब आम बात हो गई है।

बावजूद इसके, ये शिक्षक मोटी रकम वेतन के रूप में हर माह उठा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारियों से पूरी तरह मुंह मोड़े हुए हैं। इस लापरवाही का सीधा असर विद्यार्थियों की शिक्षा पर पड़ रहा है और उनका भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है।

बता दे की नियमानुसार शिक्षक/शिक्षिकाओं स्टाप का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक का रहता है।

बच्चो को शाम 4.30 बजे पर छुट्टी करने का प्रावधान है।

4 बजे खेल कूद की छुट्टी करके 4.30 बजे बच्चो की छुट्टी कर सकते है। लेकिन शिक्षक/शिक्षिका स्टाप को 5 बजे ही स्कूल बंद करके जानें का प्रावधान है।

अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग इस पर कब तक संज्ञान लेता है और बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

About राजेश माँझी

Check Also

थाना जावर पुलिस ने की बडी मात्रा में अवैध शराब परिवहन पर कार्यवाही | पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *