Breaking News

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती, चल समारोह में गूंजे जयघोष

श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई महावीर जयंती, चल समारोह में गूंजे जयघोष

विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर हुए शामिल, जैन समाज के योगदान को सराहा

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। मण्डी क्षेत्र स्थित श्री शांतिनाथ जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) श्वेताम्बर जैन समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जहां विशेष पूजन-अर्चन और मनमोहक सजावट की गई थी।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण सुबह 10 बजे निकाला गया चल समारोह रहा। भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को आकर्षक पालकी में विराजित किया गया था। यह चल समारोह मण्डी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करता हुआ पुन: मंदिर परिसर पहुंचा। समारोह के दौरान पूरा मार्ग त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर की के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगा रहे थे, वहीं केसरिया और लाल परिधानों में सजी महिला श्रद्धालु भक्ति गीतों पर डांडिया नृत्य करते हुए चल रही थीं। खास बात यह है कि चल समारोह में केवल जैन समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों के श्रद्धालुजन भी शामिल हुए और धर्मलाभ उठाया।

बच्चों ने जीवंत किया महावीर स्वामी का जीवन चरित्र
मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान महावीर के जीवन चरित्र, उनके सिद्धांतों और जियो और जीने दो के संदेश पर सुंदर प्रस्तुति दी। बच्चों के माध्यम से भगवान के त्याग और तपस्या के वर्णन ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।इससे पूर्व सुबह मंदिर में विशेष अभिषेक और शांतिधारा की गई। मंदिर को फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम के अंत में समाज के वरिष्ठ जनों ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्वेताम्बर जैन समाज के पुरुषए महिलाएं और युवा शामिल हुए।

अतिथियों का किया स्वागत
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार, अनिल पालीवाल, रमेश रात्रे एवं पार्षद प्रतिनिधि दिलीप राठौर उपस्थित रहे। समाजजनों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। विधायक सुदेश राय ने अपने संबोधन में भगवान महावीर के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महावीर स्वामी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने जैन समाज को इस भव्य आयोजन की बधाई देते हुए भगवान महावीर के चरणों में नमन किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने जैन समाज की प्रशंसा करते हुए एक महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा जैन समाज भले ही संख्या बल में कम है, लेकिन देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी में इस समाज का योगदान सबसे आगे है। यह समाज अपनी मेहनत, ईमानदारी और दानशीलता के लिए जाना जाता है।

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *