नवांकुर सखियों से आह्वान पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन अभियान
नवांकुर सखियों द्वारा निकाली गई हरियाली यात्रा

काला पीपल/इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
काला पीपल/इछावर। म.प्र. जन अभियान परिषद विकासखंड इछावर की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कालापीपल अंतर्गत ग्राम कालापीपल में मुख्य अतिथि राधेश्याम वर्मा वरिष्ठ समाजसेवी,
मनोज कुमार वर्मा
(भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष इछावर )
प्रेमनारायण राठौर (शिक्षक) समाज सेवी
श्रीमती बीलू भीलवारे विकासखंड समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद इछावर ,
मोहन लाल तिवारी (पूर्व शिक्षक) समाज सेवी
प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष/सचिव
ओमप्रकाश मुकाती, धर्मेन्द्र कुमार राठौर
मनोज सेन शिक्षक, नर्बदा प्रसाद वर्मा शिक्षक, लखन लाल मालवीय शिक्षक, , श्रीमती क्षमा शर्मा कार्यकर्ता आँगनवाड़ी, योगेश मुकाती , विमलेश मुकाती , विश्वास वर्मा , दीपक वर्मा , नेपाल पटेल , लक्की वर्मा ,अखिलेश मुकाती ,अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राधेश्याम वर्मा ने कहा कि मातृशक्ति की महिमा हम आदिकाल से समझते रहे है,
अतिथि प्रेमनारायण राठौर ने कहा मातृशक्ति के बिना संसार की कल्पना नही की जा सकती इसी तरह प्रकृति के संतुलन के लिये पेड जरूरी है वृक्षो की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है पेड़ो को ना काटे जिससे भविष्य सुरक्षित हो सके।

अतिथि मनोज कुमार वर्मा ने कहा वृक्ष संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को अपने लाभ के लिये ना काटे आज आवश्यकता वृक्षारोपण की क्यों पढी यह हमने कोरोना काल में समझा जब लोगों को ऑक्सीजन खरीदना पड़ी, पेड़ मनुष्य के लिये नही पेड़ हर जीव की आवश्यकता है, मां जैसे बच्चो का लालन पालन करती है इसी तरह हमे पेड़ का लालन पालन करना है।
श्रीमती बीलू भीलवारे विकासखंड समन्वयक म. प्र. जन अभियान परिषद इछावर ने नंवाकुर सखियो को बीजों का वितरण कर ग्राम को हरियाली बढ़ाने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और नवांकुर संस्था द्वारा एक पेड़ मां के नाम लगाने सभी को जागरूक किया। कलश यात्रा में शामिल नवांकुर संस्थाओं की महिलाओं द्वारा संगीत के साथ एक पेड़ देकर मां के नाम संदेश दिया और कलश यात्रा के साथ साथ चली। वहीं नवांकुर सखियों के माध्यम से थैलियों में उपलब्ध बीज से पौधे तैयार करने और एक वर्ष तक इनकी सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया। सखियों ने एक पेड़ मां के नाम लगाने हेतु ग्राम में ही पौधा तैयार करके हम सब मिलकर यह पौधारोपण कार्यक्रम पर्यावरण को सुरक्षित भी करेगा। नवांकुर सखियों द्वारा हरियाली कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही उपस्थित नवांकुर सखियों को पौधे प्रदान किए गए। कार्यक्रम में नवांकुर सस्था प्रतिनिधि के प्रतिनिधि समिति सदस्यगण, नवांकुर सखी एवं ग्रामवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन बाद धर्मेन्द्र कुमार राठौर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज