Breaking News

खून पसीने की मिलेगी तो खाएंगे नहीं तो भूखे ही सो जाएंगे: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

खून पसीने की मिलेगी तो खाएंगे नहीं तो भूखे ही सो जाएंगे: राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

भोलेनाथ के यहां जाना है हाथी है ना घोड़ा,वहा आपके कर्मो से जाना पड़ेगा

सीहोर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम गुराड़ी में उपस्वास्थ केन्द्र भवन का किया राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने लोकार्पण। जिसकी लागत 41 लाख रुपए है। भवन बन जानें से गुराडी ग्रामवासी सहित आसपास के ग्राम समापुरा,नादान, फांगिया आदि के ग्रामीणों को एवं आदिवासी भाई, बहनों को भी लाभ मिलेगा। भी लाभ मिलेगा।

राजस्व मंत्री ने सिविल अस्पताल इछावर की तारीफ करते हुए कहा की इछावर सिविल अस्पताल को अच्छी स्वास्थ, स्वच्छ सेवाएं देने के लिए मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर पुरुस्कृत किया गया है।राजस्व मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा की शासन द्वारा चलाई जा रही 70 वर्ष की आयु वाले वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड योजना, लाडली बहना योजना,मुख्यमंत्री जन कल्याण योजना (संबल),कन्या विवाह योजना, प्रधान मंत्री आवास योजना, का लाभ आमजन को मिल रहा है।एसडीएम,तहसीलदार,ब्लाक चिकत्सा अधिकारी,थाना प्रभारी इछावर,सीईओ जनपद पंचायत इछावर, महिला बाल विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *