Breaking News

मिनी कुंभ की तर्ज पर रुद्राक्ष महोत्सव 2025

मिनी कुंभ की तर्ज पर रुद्राक्ष महोत्सव 2025

अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

25 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजन होने जा रहा है।

मिनी कुंभ की तर्ज पर आयोजन।

सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। लुनिया चौराहा पर स्थित यश गार्डन में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने बुलाई प्रेस वार्ता। प्रेस वार्ता में पंडित प्रदीप मिश्रा ने रूद्राक्ष 2025 की पूरी विस्तार से जानकारी दी।पानी की उत्तम व्यवस्था की जा रही है। वही सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक भोजन चलता रहेगा। एवं पार्किंग की उत्तम व्यवस्था रहेगी। आटो वाले,वैन वाले का किराया का प्रशासन से मांग है कि एक निश्चित शुल्क रखा जाए।और सभी भक्तजन आराम से रूद्राक्ष महोत्सव में पहुंचे। बाबा ने चाहा तो मिनी कुंभ की तर्ज पर यह आयोजन होगा।25 जनवरी से 25 मार्च तक रूद्राक्ष वितरण बंद रहेगा।पत्रकार बंधुओ के परिवार के लिए भी इस बार कार्ड की व्यवस्था की जाएगी ताकि उनका परिवार कथा में आसानी से बैठ सके। सभी धर्म के लोग आ सकते है। जो बाबा को चाहता हो ज़रूर अवश्य आए। किसी को कोई पाबंदी नहीं है।मिठ्ठलेश समिति की ओर से रहने खाने की पूरी उचित व्यवस्था की जाएगी।जिसमे समाज सेवी,शासन प्रशासन एवं सभी शिव भक्तों का सहयोग सर्वोपरी है। लाखो की संख्या में भक्तो के आने का अनुमान है। समिति चिकित्सा की व्यवस्था,गाड़ियों की व्यवस्था करती है। समिति, प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्यरत रहते है।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …