Breaking News

सिविल अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ सड़कों से मार्च करते हुए पहुंचा पुलिस थाने

सिविल अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ सड़कों से मार्च करते हुए पहुंचा पुलिस थाने

शराबियों और अराजकतत्वों से परेशान है अस्पताल का पैरामेडिकल स्टाफ अभी कुछ दिन पहले अस्पताल के गार्ड के साथ कुछ लोगों ने करी थी मारपीट दोषियों पर कार्रवाई न करने के अस्पताल प्रबंधन लगा रहा आरोप

सिविल अस्पताल की नर्स अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है अस्पताल की नर्स बोली हम डर के साए में नौकरी कर रहे, हमारी कई नर्स यहां से ट्रांसफर करके जा चुकी हैं और कई नौकरी छोड़ चुकी हैं लेकिन यहां पुलिस प्रशासन हमें सुरक्षा नहीं दे पा रहा है।

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। सिविल अस्पताल इछावर का पैरामेडिकल स्टाफ अस्पताल परिषद से सड़कों पर नारेबाजी और मार्च करते हुए इच्छावर पुलिस थाना पहुंचा जहां उन्होंने पुलिस प्रशासन पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की अस्पताल प्रबंधन का आरोप है कि अभी कुछ दिन पहले उनके गांठ के साथ कुछ लोगों ने अस्पताल परिसर में घुसकर मारपीट करी थी जिसकी रिपोर्ट भी गार्ड द्वारा अस्पताल में दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस द्वारा दोषियों पर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है और वहां फिर पहले की तरह अस्पताल में ही आकर घूम रहे हैं लगातार अस्पताल परिसर में अराजकतत्वों का कब्जा है यहां रोज शराबी जाकर उत्पाद मचाते हैं और अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ के साथ अभद्रता करते हैं नर्स बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है कई नर्स यहां से अपना ट्रांसफर करा कर जा चुके हैं और कई नौकरी छोड़ चुकी हैं लेकिन पुलिस प्रशासन अभी तक अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा नहीं दे पा रहा है।

तो वहीं इस पूरे हंगामा पर इछावर थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि अस्पताल के गार्ड का कोई व्यक्तिगत मामला था जिसमें उसके भाई की लड़ाई हुई थी और वह बीच बचाव में गया था इस दौरान उसे चोट आई है हमने एफ आई आर दर्ज कर ली है हम कोर्ट में चालान पेश कर देंगे लेकिन इस तरह से किसी के निजी मामले को सामूहिक मामला बनाना गलत है।

ब्रजेश कुमार

थाना प्रभारी इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …