Breaking News

जल गंगा संवर्धन अभियान का जिले में हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 04 अप्रैल, 2025

राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, जागरूकता रैली, पोस्टर बैनर सहित अनेकों गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित खेत, तालाब, अमृत सरोवर, परकोलेशन टैंक, डगवेल, तालाब जीर्णोद्धार, जनभागीदारी के कार्य, कूप एवं बाउंड्री मरम्मत के कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान का प्रमुख उद्देश्य जनभागीदारी से जल संरक्षण तथा संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अन्तर्गत समाज की भागीदारी तथा और विभिन्न सहयोगी विभागो की समेकित पहल से मुख्यत जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोद्धार करना है। इसके साथ ही जल स्त्रोत में प्रदूषण कम करना, साफ सफाई करना, पौधरोपण के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही जल संरक्षण एवं जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का क्रियान्वयन विभिन्न विभाग मिलकर कर रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

इछावर में बजरंग दल ने पकड़ा पशुओं के चमड़े से भरा ट्रक, अल्फा प्रोटीन चमड़ा फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

इछावर में बजरंग दल ने पकड़ा पशुओं के चमड़े से भरा ट्रक, अल्फा प्रोटीन चमड़ा …