Breaking News

हनुमान जन्मोत्सव पर होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन।

इछावर/ब्रिजिशनगर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर/ब्रिजिशनगर।ग्राम ब्रिजीश नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष आयोजन किए जाएंगे आयोजन को लेकर ग्राम के हनुमान मंदिर में तैयारी की जा रही है समिति के सदस्य चंदर सिंह ठाकुर गब्बर मेवाड़ा ने बताया कि हमारे ग्राम में कई वर्षों से हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है इसी क्रम में इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर सर्वप्रथम प्रातः 8:00 बजे हनुमान जी महाराज के यहां हवन कार्यक्रम रखा गया है इसके पश्चात 9:30 बजे से कन्या भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त ग्राम की कन्याएं प्रसादी ग्रहण करेगी वही शाम को हनुमान जी महाराज का चल समारोह शाम के 6:00 बजे हनुमान मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगा जो की ग्राम के मुख्य मार्ग से होता हुआ हनुमान मंदिर प्रांगण में समाप्त होगा इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन समिति द्वारा किया गया है उसमें अशोकनगर गुना के कलाकारों द्वारा भजन संध्या आयोजित किया जाएगा वही रात्रि 12:00 बजे हनुमान जी महाराज का निशान एवं महा आरती की जावेगी इसके पश्चात पुनः भजन संध्या प्रभु इच्छा तक जारी रहेगी वही ग्राम में हर पूर्णिमा को होने वाली मां ज्वाला जी की आरती भी उसी दिन रात्रि हनुमान जी महाराज की आरती के साथ ही की जावेगी समिति द्वारा समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ को इस आयोजन में पधारने के लिए निवेदन किया गया है

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …