Breaking News

“2 महीने का राशन एक साथ देने के आदेश, फिर भी दुकान पर ताला—खेरी के गरीबों का फूटा गुस्सा”

“2 महीने का राशन एक साथ देने के आदेश, फिर भी दुकान पर ताला—खेरी के गरीबों का फूटा गुस्सा”

मार्च अप्रैल माह का एक साथ राशन बांटने के आदेश, नहीं मिल रहा गरीबों का हक

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज


शासन द्वारा मार्च और अप्रैल माह का राशन एक साथ वितरित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इछावर क्षेत्र के खेरी गांव की राशन दुकान पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें समय पर राशन नहीं मिल रहा है, जिससे गरीब परिवार परेशान हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि 23 मार्च तक भी उन्हें राशन नहीं मिला, जबकि शासन ने पहले ही दो माह का राशन एक साथ वितरण करने के आदेश जारी कर दिए थे। इसके बावजूद सेल्समैन की लापरवाही के चलते पात्र हितग्राही राशन से वंचित हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन दुकान पर अक्सर ताला लटका रहता है। सोमवार को भी सेल्समैन द्वारा राशन वितरण का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जब ग्रामीण दुकान पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला।

मीडिया की पड़ताल में भी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे दुकान बंद पाई गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया।

ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। गरीब परिवारों के सामने रोजमर्रा के खाने का संकट खड़ा हो गया है।

अब सवाल यह उठता है कि शासन के आदेशों की खुलेआम अवहेलना करने वालों पर क्या कार्रवाई होगी, और आखिर कब तक गरीबों को उनका हक मिलेगा?

मार्च अप्रैल माह का एक साथ राशन बांटने के आदेश आए हैं लेकिन गुरुवार शुक्रवार को गल्ला खत्म होने के कारण नही बांट पाए।आगे से राशन समय पर राशन वितरित किया जाएगा।

जगदीश राठौर, खेरी
सेल्स मैन

About राजेश माँझी

Check Also

🚨 रेत माफिया की रफ्तार ने उजाड़ा परिवार: पति की मौत,

पत्नी हुई अपाहिज; अब न्याय के लिए दर-दर भटक रही शर्मिला सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *