Breaking News

वन्य जीवों के लिए बनाए गए जल स्त्रोतों की वन विभाग द्वारा की जा रही है सफाई

वन्य जीवों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है शीतल पेयजल

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 19, अप्रैल 2025

सीहोर।राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले मे 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले भर में जल संरक्षण से संबंधित अनेक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

वन विभाग द्वारा जिले के वन क्षेत्रों मे वन्यजीवों के लिए बनाए गए जल स्त्रोतों की सफाई कर पानी के टैंकरों के माध्यम से शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि ग्रीष्मकाल में वन्यजीवों को शीतल पेयजल मिल सके और उन्हें पानी के लिए न भटकना पड़े। इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा वन क्षेत्रों में पोखर, नालों, छोटी नदियों सहित अन्य जल स्त्रोतों की सफाई भी की जा रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

रसोई से लौट रहे ग्रामीणों पर टूटा हादसे का कहर! झारखेड़ा के पास पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 30 घायल

सीहोर जिले के इछावर में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। इछावर, एमपी विश्वास …