Breaking News

सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह समारोह मुख्यमंत्री डॉ यादव होगे शामिल…

सीहोर जिले की भेरुंदा जनपद के ग्राम पिपलानी में है सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह समारोह

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 09 मई, 2025

सीहोर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 10 मई को प्रात: 10:20 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 10:50 बजे सीहोर जिले की भैरूंदा जनपद के ग्राम पिपलानी पहुंचेंगे एवं सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव 12:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भी कार्यक्रम शामिल होंगे

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा 10 मई को प्रात: 09 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रात: 10:30 बजे सीहोर जिले की भैरूंदा जनपद के ग्राम पिपलानी पहुंचकर सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात राजस्व मंत्री वर्मा दोपहर 03 बजे इछावर तहसील के ग्राम रामनगर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात राजस्व मंत्री वर्मा दोपहर 03:30 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …