Breaking News

जमीन विवाद में एक की मौत, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल!

जमीन विवाद में एक की मौत, दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल!

मामला इछावर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रामदासी का है।

घटनास्थल पर एसडीओपी दीपक कपूर व थाना प्रभारी बृजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ तैनात।

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर।जानकारी के अनुसार मृतक महेश मालवीय पिता राम चरण उम्र 45 वर्ष निवासी रामदासी का जमीनी विवाद आरोपी पर्वत मोगिया से काफी लंबे समय से चल रहा था इसी के चलते आरोपी पर्वत मोगिया अपने बेटे रामनिवास और एक रिश्तेदार के साथ धारधार हथियार लेकर मृतक के घर पहुंचे और हथियारों से जमकर मारपीट की इससे महेश मालवीय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल है।

फिलहाल सुरक्षा को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है।
आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग जगह दबिश दे रही है।

About राजेश माँझी

Check Also

आकाशीय बिजली का कहर: सिराड़ी में 18 वर्षीय युवक झुलसा मौत, वही लसुड़िया गोंडी में 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क: 9200718280 सीहोर/इछावर।इछावर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक …