Breaking News

मालवीय (बलाई) समाज की बैठक संपन्न,समाज को संगठित कर एक मंच पर लाना मेरा संकल्प : जगदीश मालवीय।

इछावर। एमपी विश्वास न्यूज

इछावर।बुधवार को इछावर नगर में मालवीय बलाई समाज की एक अहम बैठक रखी गई जिसका मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को ख़त्म करना, समाज को एकजुट करना एवं इछावर नगर में मालवीय (बलाई) समाज की धर्मशाला निर्माण करने जैसे मुख्य बिंदु पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह तय हुआ कि आगामी 25 मई को समिति का गठन कर सभी को ज़िम्मेदारी सौंपी जाएगी। व डोर टू डोर कैम्पेन व कैडर कर समाज को जागरूक किया जाएगा।

इस मौके पर जगदीश मालवीय (बिछोली) ने अपने वक्तव्य में कहां की जिले में मालवीय बलाई समाज के कई अलग-अलग संगठन है, जिससे हम समाजजन आपस में ही बटे हुए है। अगर बटेंगे – तो घटेंगे! इस लिए मेरा प्रयास है कि में समाज को एक मंच पर लेकर आऊं। सर्व मालवीय (बलाई) समाज एक मंच पर आए तभी तो हमारी तादात दिखेगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र परिहार, विक्रम मालवीय, दिलीप सिंह मालवीय, महेश मालवीय, मुकेश बलोनिया, पंकज दुगरिया, दशरथ सिंह मालवीय, प्रहलाद सिंह मालवीय, कमलेश मालवीय चंचल, सरपंच प्रह्लाद मालवीय, पूर्व सरपंच कैलाश मालवीय, राजेश मालवीय नयापुरा, अकलेश मालवीय, संदीप मालवीय आदि उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …